फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो के दो नए पावरफुल स्मार्टफोन आए बाजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
नमो मोबाइल भारतीय बाजार में काफी चर्चित स्मार्टफोन में से एक है। अब कंपनी ने इस नमो मोबाइल को और पॉवरफुल बनाकर बाजार में उतारा है।
विज्ञापन


स्मार्ट नमो ने वेव एस1 और वेव एस2 नाम से ऑक्टाकोर स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यह स्मार्टफोन 1जीबी तथा 2जीबी रैम के साथ बाजार में उपलब्ध होगा।

5.0 इंच डिस्‍प्ले कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 के साथ

फोन में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच का डिस्‍प्ले दिया गया है और स्क्रीन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का उपयोग किया गया है।

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित स्मार्टनमो वेव ऑक्टा कोर फोन में 3जी सपोर्ट की भी सुविधा दी गई है। फोन का आकार 145x73x5.9 एमएम है और वजन 126 ग्राम है।
विज्ञापन

स्मार्ट नमो वेव की कीमत

डुअल सिम आधरित इस फोन में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 16जीबी इंटरनल मैमोरी और पावर बैकअप के लिए 2800 एमएएच बैटरी दी गई है।

1 जीबी स्मार्टफोन की कीमत 16,000 रुपए है वहीं 2 जीबी 18,000 रुपए है साथ ही यह फोन भी पिछली बार लॉन्च किए सैफरॉन फोन की तरह ऑनलाइन साइट स्नैपडील पर ही उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें