फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह स्मार्ट बैटरी आपके घर के बिजली का बिल करेगी कम

Fri, 10 Apr 2015 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक ऐसी स्मार्ट बैटरी का निर्माण कर लिया गया है, जो बिजली के बिल को बहुत हद तक कम कर देगा। इस स्मार्ट बैटरी से आप रात में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट बैटरी सॉनेन्सपेशर को डिजाइन किया है जर्मनी के एक फर्म ऑटोमैटिक स्टोरेज डिवाइस(एएसडी) के डिजाइनर वुल्फ्रेम वॉल्टर ने। यह लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल करता है, जो दिन के समय छत पर लगे सोलर पैलन से ऊर्जा को स्टोर कर के रखता है।

इस ऊर्जा को पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बैटरी सस्ती होने के साथ ही घर के बिजली का बिल भी कम करने में सक्षम है। इसमें मौजूद इंटेलिजेंट मैनेजमेंट सिस्टम अपने आप ही विद्युत प्रवाह को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन


सॉनेन्सपेशर कई आकार में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 6,170 पाउंड है। फर्म के अनुसार, यह 20 वर्ष तक काम करेगा और इससे पूरे साल 876 पाउंड की बचत भी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें