वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी स्मार्ट लीथियम-आयन बैटरी बनाई है, जो ओवरहीट होने या फिर धमाका होने से पहले ही यूजर को अलर्ट कर देगी। लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करोड़ों सेलफोन्स, लैपटॉप और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में किया जाता है।
कई बार इंटरनल शॉर्ट सर्किट के कारण इन बैटरियों में धमाका हो जाता है। अब ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिसमें कॉपर की परत को इलेट्रॉड्स के बीच स्थापित किया जाता है। इससे बैटरी में होने वाले किसी लीकेज की स्थिति में वोल्टेज कम हो जाता है।
कमाल के गैजेट्स, बैग से होता है फोन चार्जवोल्टेज कम होने से यूजर को पता लग जाएगा कि बैटरी में कुछ गड़बड़ी है और इसे बदलने की जरूरत है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मैटेरियल साइंस एवं इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर यी कुई के मुताबिक 'हमारा मकसद एक ऐसी चेतावनी प्रणाली विकसित करना था, जिससे लोगों की जिंदगी और प्रोपर्टी के नुकसान को बचाया जा सके।'