तकनीक अब आपकी त्वचा की हिफाजत भी करेगी। अमेरिका की सीट्ज मैटेरियल रिसर्च लैब ने एक ऐसा ′स्मार्ट स्किन′ पैच तैयार किया है, जो बताएगा कि कब आपकी स्किन ड्राई है या फिर कब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है।
यह हाईटेक पैच त्वचा के तापमान में होने वाले मामूली बदलावों पर भी नजर रखता है। यह फोटोनिक डिवाइस 3,600 लिक्विड क्रिस्टल्स से बनी है। नया ′स्मार्ट स्किन पैच′ त्वचा की पांच सेंटीमीटर जगह पर रखा जाता है और इसे 24 घंटे पहन सकते हैं।
पता करें आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहींनॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोएस की रिसर्च के मुताबिक यह तकनीक दिल संबंधी बीमारियों के बारे में भी समय रहते सचेत कर सकती है। जरा सी परेशानी होने पर डिवाइस का रंग बदल जाता है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि यह तकनीक आरामादायक और विश्वसनीय है। प्रमुख शोधकर्ता रोजर्स के अनुसार यह तकनीक दिल के स्वास्थ, त्वचा और ब्लडप्रेशर जैसी परेशानियों के बारे में अलर्ट कर सकती है। इस डिवाइस में लगा वायरलेस हीटिंग सिस्टम हवा में मौजूद इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों से संचालित होता है। यह हीटिंग सिस्टम त्वचा की थर्मल प्रोपर्टीज के बारे में जानकारी देने में मदद करता है।