गांव भालौठ के पास खेतों में दो मजदूरों के साथ मारपीट के बाद कुकर्म किया गया।
आरोप है कि उन्हें कई घंटों तक नग्न हालत में खेत में खड़ा रखा गया। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार को उसे तनख्वाह मिली थी। रविवार शाम को वह अपने एक अन्य साथी के साथ शराब लेने के लिए बलियाना गांव के अड्डे पर गया, लेकिन वहां शराब नहीं मिली।
भालौठ से शराब लाने के लिए एक ऑटो में बैठ लिया। ऑटो में पहले से तीन युवक बैठे थे। शराब और रोटी आदि लेने के बाद खेतों में चले गए और वहां बैठकर उन्होंने शराब पी। इस दौरान उनकी किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इस पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उन दोनों के कपड़े निकाल कर नग्न हालत में कई घंटों तक खेतों में खड़े रखा। आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवकों ने एक प्रवासी मजदूर के साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है एक मजदूर के साथ कुकर्म भी किया गया। शोर मचाने पर युवक भाग गए। पीड़ित को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मजदूरों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बजे सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में गांव में पूछताछ भी की गई है।