फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों ने लगा दी पिछड़ों की झोपड़ी में आग

Sat, 10 May 2014 01:24 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ईशापुर खेड़ी में पिछड़े वर्ग के लोगों को इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत करीब 40 साल पहले प्लाट मिले थे। आरोप है कि गुरुवार रात कुछ उच्च जाति के लोग यहां आए और डाली गई झोपड़ियों में आग लगा दी और बनाए गए मकान गिराकर चले गए। इस दौरान उनके द्वारा हवाई फायर भी किया गया। शुक्रवार को मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन मौके पर पहुंचा और तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव ईशापुर खेड़ी में पिछड़े वर्ग के 300 लोगों को करीब 40 साल पहले गांव के बाहर खाली जमीन में इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत प्लाट दिए गए थे। प्लाट काटे जाने को लेकर लंबे समय से हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है, इसलिए यहां पर पिछड़े वर्ग के मात्र 11 लोग यहां इन प्लाटों में झोपड़ी और कोठे बनाकर रहते हैं। जमीन पर पिछड़े वर्ग से राजेश पुत्र ओमप्रकाश, जय भगवान पुत्र पृथ्वी, रामफल पुत्र हरफूल, राजा पुत्र रघुबीर, रामचंद्र पुत्र भरथू के द्वारा झोपड़ी और रोहतास पुत्र चंद्र व रणधीर पुत्र चंद्र ने तुड़े के कूप तथा राजकुमार पुत्र रघुबीर, रामफल पुत्र हरफुल सज्जन पुत्र धर्म सिंह, राजा पुत्र नौरंग के द्वारा एक-एक कमरा बनाया गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात जिस समय अधिकतर घरों के लोग गांव में जागरण देखने गए थे, उस दौरान उच्च जाति के कुछ लोग बंदूक, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर पहुंचे और घरों में बचे सदस्यों को हवाई फायर कर डराया और सभी की झोपड़ियों, तुड़े के कूपों में आग लगा दी और मकानों (कोठे) को गिराकर चले गए।

शुक्रवार सुबह सूचना देने पर गोहाना के एसडीएम राजीव अहलावत, आहुलाना शुगर मिल के एमडी और खरखौदा एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, तहसीलदार मानव मलिक, बीडीपीओ खजाना सिंह, डीएसपी राजीव देशवाल, थाना बरोदा प्रभारी विकास कुमार व थाना सदर प्रभारी कुलदीप देशवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बीसी वर्ग के लोगों से बातचीत की। पुलिस ने स्वर्ण जाति के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसडीएम राजीव अहलावत ने कहा कि प्लाटों वाली जमीन पर फिलहाल कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ग्रामीण भी प्रशासन का सहयोग करे। डीएसपी राजीव देशवाल ने प्लाटों के समीप पुलिस कर्मी को तैनात किया है जो हर समय वहा पर निगरानी रखेगे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी हुआ था यही मामला
पिछले वर्ष 11 जनवरी 2013 में भी सवर्ण जाति के लोगों ने इसी प्रकार से पिछड़े वर्ग के लोगों की झोपड़ियों को फुंक दिया था। उस समय भी पिछड़े वर्ग के लोगों ने उचित कार्रवाई की गुहार प्रशासन से लगाई थी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें