फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-6 ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी की रैली कल, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Tue, 07 Oct 2014 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 ग्राउंड में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपीजी के नेतृत्व में 8 एसपी और 25 डीएसपी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 30 सेक्टरों में बंटे रैली स्थल की सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।

ग्राउंड के आसपास से भी कोई बड़ा वाहन नहीं गुजरने दिया जाएगा। सोमवार देरशाम एसपी रोहतक ने रैली स्थल का दौरा किया और सुरक्षा रिहर्सल भी की।
ये रहेगी व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी एसपीजी की है, लेकिन रैली के दौरान हरियाणा पुलिस की भी बड़ी फौज तैनात की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां और कैसे पहुंचेंगे ये तो बुधवार सुबह ही तय होगा, फिलहाल हैलीपैड राजीव गांधी स्टेडियम में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ये संभालेंगे कमान
रोहतक एसपी सौरभ सिंह के अलावा एसपी राजेश दुग्गल, एसपी बलबीर सिंह, एसपी पारूलकुश जैन, एसपी मितेश जैन, एसपी दीपक सहारण, एसपी सतेंद्र गुप्ता और एसपी ओमबीर सिंह। रोहतक के अलावा झज्जर, पानीपत आदि से भी अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया है। राज्य गुप्तचर विभाग और केंद्रीय गुप्तचर विभाग की इकाइयों को भी अलर्ट करते हुए रोहतक कॉल कर लिया गया है।
तीन जगह पार्किंग
रैली स्थल के पास ही वीआईपी और वीवीआईपी पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा एक पार्किंग सनसिटी फ्लाईओवर के पास होगी तो दूसरी सनसिटी के सामने। तीसरी पार्किंग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के पास होगी। मुख्य स्टेज तक केवल प्रधानमंत्री का काफिला ही जा पाएगा।
विज्ञापन

रैली स्थल पर सुरक्षा रिहर्सल
कौन अधिकारी और पुलिस कर्मचारी कहां तैनात होगा और किस तरह से व्यवस्था संभालेगा, इसकी रिहर्सल सोमवार शाम को रैली स्थल पर हुई। एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने रैली ग्राउंड पर ही बैठक की और सभी को ड्यूटी वाइज तैनात किया गया। इस मौके पर एएसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी करण गोयल, डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी महम मुकेश जाखड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें