फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप ढूंढेगी आपकी खोई हुई एंड्रॉयड डिवाइस

Tue, 13 Aug 2013 01:24 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको अपनी किसी एंड्रॉयड डिवाइस को रखकर भूलने की आदत है तो परेशान न हों। अब इस डिवाइस को ढूंढने के लिए ऐप मौजूद है। जो बताएगी कि कहां हैं अपकी डिवाइस।
विज्ञापन

ऐसी कई ऐप्लीकेशन ऐप्स स्टोर्स में मौजूद हैं। जो खोए हुए एंड्रॉयड डिवाइस को ढूंढने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा एंटी थेफ्ट एप्लीकेशन आपकी खोई हुई डिवाइस की लोकेशन और स्मार्टफोन से जुड़ी कई दूसरी जानकारियां ट्रैक कर लेती है।

1. वेयर्स मॉय एंड्रॉयड- ये एक फ्री ऐप है। इसकी मदद से आप आसानी से अपने फोन की लोकेशन पता कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको दूसरे फोन से मैसेज भेजना होगा जो खोई डिवाइस को वाइब्रेट प्रोफाइल से हटा देगा।
विज्ञापन


आपकी सेहत का ख्याल रखेंगी ऐप्स

ये ऐप आपकी डिवाइस को दूसरे फोन की मदद से ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके लिए दूसरा फोन रिमोट की तरह काम करता है। ये मुफ्त ऐप है, जिसे ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. प्लान बी- प्लान बी ऐप ऐप्लीकेशन आपकी खोई हुई डिवाइस की लोकेशन पता करने में बहुत मदद करती है। इस ऐप्लीकेशन में लुक आउट लैब ऐप्लीकेशन दी गई है।

जो आपके खोये हुए फोन की लोकशन की जानकारी आपके जीमेल अकाउंट में भेज देगी। यह ऐप्लीकेशन टॉवर लोकेशन बताती है।

अब ऐप्स से होगा क्राइम कंट्रोल

3. सीक ड्रॉयड लाइट- सीक ड्रायड लाइट एप्लीकेशन की मदद से आप अपने फोन का लॉक कर सकते हैं इसके साथ फोन का साइलेंट मोड हटा सकते हैं। एप्लीकेशन की सबसे खास बात है ये फोन में बिना सिम के भी काम करती है।
विज्ञापन


4. एंटी ड्रॉयड थ्रेफ्ट- यह भी आपके खोये मोबाइल को खोज निकालने में आपकी मदद करेगी। ये ऐप्लीकेशन जीपीएस की मदद से काम करती है।
 
यह जीपीएस की मदद से आपके फोन की लोकेशन का पता लगाने में सहायक है। इससे आप अपना खोया फोन दोबारा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें