फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने मार दिया सुदेश को

Thu, 09 Oct 2014 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिला के खेड़ी खुमार गांव में एक विवाहिता को उसके पति व ससुराल वालों ने हत्या कर शव गांव के तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन


जब चार दिन बाद शव बहता हुआ ऊपर आया तो मामले का खुलासा हुआ। ससुराल वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही को लेकर बुधवार को परिजन शव लेकर आईजी अनिल राव के कार्यालय पर पहुंच गए।

वहां आईजी तो नहीं मिले, लेकिन उनके रीडर ने मामले में एसपी झज्जर से बात कर कार्रवाई की बात कही। दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद ही परिजन वहां से शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अनुसार कर्मगढ़ गांव के निवासी सुदेश का करीब 5 साल पहले विवाह खेड़ी खुमार गांव के निवासी रमेश के साथ हुआ था।

सुदेश के परिजन निदेश कुमार ने बताया कि विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुदेश पिछले चार दिनों से संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। इस मामले को लेकर 5 को ससुराल में जाकर पूछताछ की और उसके बाद और 6 अक्टूबर को गांव के 100-150 आदमी गए थे। पुलिस को भी सुदेश के लापता होने की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। तभी गांव के लोगों ने 7 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी कि एक युवती का शव गांव के तालाब में पड़ा है। इस पर जब वे गांव में पहुंचे तो सुदेश के रूप में शव की शिनाख्त हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुदेश की हत्या उसके पति व ससुराल वालों ने ही की है और उसका शव गांव के तालाब में फेंक दिया। बुधवार को पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वे सीधे शव लेकर आईजी कार्यालय पहुंच गए और संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें