फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग ने लांच किए बड़ी स्क्रीन वाले दो नए फोन

Tue, 28 May 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन सेग्मेंट की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में सबसे बड़ी स्क्रीन वाले गैलेक्सी मेगा 6.3 और गैलेक्सी मेगा 5.8 को लांच कर दिया है।
विज्ञापन


गैलेक्सी नोट के बाद गैलेक्सी मेगा सैमसंग की बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की सीरीज है। दोनों नए फोन का मल्टीटॉस्किंग फीचर टैबलेट का फील देता है। बात करते हैं नए फोन के फीचर्स के बारे में।

डिस्पले
सैमसंग गैलेक्सी मेगा 6.3 में 6.3 इंच की 720×1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली एचडी डिस्पले और मेगा 5.8 में 540x960 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5.8 इंच की डिस्पले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोसेसर और रैम
मेगा 6.3 में 1.7 गीगा हर्ट्ज और मेगा 5.8 में 1.4 गीगा हर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कंपनी ने दोनों फोन में 1.5GB की रैम यूज की है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
बड़ी डिस्पले वाले दोनों नए स्मार्टफोन में एंड्रायड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 जेलीबीन है।

मेमोरी
गैलेक्सी मेगा 6.3 और मेगा 5.8 दोनों की ही 8GB इंटरनल स्टोरेज है। इनकी मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा
सैमसंग के दोनों ही नए फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए दोनों नए फोन में 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस सिस्टम दिया गया है।

बैटरी
गैलेक्सी 6.3 में 3200 mAh और गैलेक्सी 5.8 में 2600 mAh की दमदार बैटरी है।

कीमत और उपलब्धता
इंडियन मार्केट में मेगा 5.8 जून के पहले सप्ताह से और मेगा 6.3 जून के तीसरे सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगा। गैलेक्सी मेगा 5.8 की कीमत 25,100 रुपये है, जबकि मेगा 6.3 की कीमत 31,490 रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें