सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो में 12.2 इंच की सुपर एलसीडी स्क्रीन है जो 2560x1600 रेज्लूशन पर काम करती है। गैलेक्सी नोट प्रो में एस पेन सपोर्ट दी गई है, इसके अलावा कंपनी ने इसको एंड्रॉयड 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम जिसमें आपको नया मैगजिन यूएक्स सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके कस्टम स्क्रीन के जरिए आप बड़ी स्क्रीन पर आसानी से काम कर सकते हैं और आपको ऐप के जरिए लाइव अपडेट स्क्रीन पर मिलती हैं।
ऑक्टाकोर प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो टैबलेट में 1.9 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टकोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है जो 3 जीबी रैम के साथ काम करता है। इस टैबलेट की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है जिसको आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए आपको 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी 3.0 जैसे विकल्प मिलेंगे। टैबलेट में 9500mAh की बैटरी दी गई है।
मल्टी मीडिया
वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा इस्तेमाल किया है, इसके अलावा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए आपको एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलेगा है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो: कीमत 65,575 रुपए
गैलेक्सी नोट प्रो की कीमत भारतीय बाजार में 65,575 रुपए है। इसके साथ 3,799 रुपए की कीमत वाला कवर मुफ्त मिलेगा।
इंटरनेशनल मार्केट में अभी तक एप्पल का आईपैड एयर सबसे महंगा टैबलेट है जिसके 128 जीबी मॉडल की कीमत 65,900 रुपए है। एप्पल आईपैड आईओएस पर काम करता है। एंड्रॉयड ओएस पर सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो सबसे महंगा टैबलेट है। ऐसेद में एंड्रॉयड का सबसे महंगा टैबलेट एप्पल के आईपैड एयर को कढ़ी चुनौती दे सकता है।