फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए कौन है बेस्टमैन?

Wed, 15 Jan 2014 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के पतंगोत्सव में पहुंचे सलमान खान ने पत्रकारों के उलझाने वाले सवालों पर ऐसे पैंतरे चले कि चतुर सियासतदां को भी राजनीति सिखा गए। उन्होंने मोदी को गुडमैन तो बताया लेकिन प्रधानमंत्री के मसले पर कहा कि देश का बेस्टमैन ही पीएम बने। सलमान खान ने बड़ी चतुराई से मोदी की तारीफ तो की लेकिन साथ ही ये भी कह दिया कि उनकी विकास गाथा पर मुहर वहां के लोगों को ही लगानी है। सलमान ने मोदी के सामने ही अपनी पसंद के मुंबई के उन जनप्रतिनिधियों का नाम लिया जो मोदी के विरोधी दल के हैं। सलमान भले ही खुद को सियासी तौर पर अपरिपक्व बताते हों लेकिन उन्होंने उन सेलिब्रिटीज को एक सीख तो दी है जो खुलकर किसी का साथ देते हुए साफ नजर आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें