अपने करियर के आखिरी मैच के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने स्पीच देकर अपने प्रशंसकों को भावुक कर दिया था।
मैदान ही नहीं, पूरे देश में टीवी से चिपके सचिन के प्रशंसकों की आंखें उनकी स्पीच के बाद नम थीं। हर श्ाख्स अपने स्टार बल्लेबाज की विदाई पर दुखी था।
आखिर में अपनी स्पीच के जरिए सचिन ने 24 साल के क्रिकेट करियर में जिन लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, उन सभी का धन्यवाद किया।
मैच के बाद उनकी आखिरी स्पीच ने सभी का दिल जीत लिया। हर कोई उनकी विदाई पर भावुक था।
अब सचिन की यही आखिरी स्पीच यूट्यूब पर भी खूब धूम मचा रही है। सचिन की इस आखिरी स्पीच के वीडियो को लाखों लोग देख रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं।
दो दिन और पौने आठ लाख लोग
सचिन की इस भावुक स्पीच को मात्र दो दिनों में 7 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग अपने क्रिकेट हीरो की याद में इसे साझा भी कर रहे हैं।
इस वीडियो के साथ यूट्यूब पर लोग सचिन को शुभकामना संदेश भी दे रहे हैं। यूट्यूब पर ही 2000 से ज्यादा कमेंट इस वीडियो पर हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर भी छाई वीडियो
सचिन की इस आखिरी याद को उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस दौरान फेसबुक और ट्विटर पर थैंक यू सचिन दोनों जगह ट्रेंडिंग में थे।
लोग आज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने हीरो के नाम संदेश दे रहे हैं।