सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के लिए एमडीयू में दौड़ होगी।
यूजीसी के निर्देश के बाद इस मैराथन दौड़ का आयोजन एमडीयू के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने किया है। इस मैराथन को रन फॉर यूनिटी का नाम दिया गया है।
इसके लिए एमडीयू के सभी एफिलेटेड 600 कॉलेजों को निमंत्रण दिया गया है।
स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि मैराथन दौड़ सुबह 6 बजे एमडीयू के खेल मैदान से शुरू होगी। जो यूनिवर्सिटी गेट नंबर 1 से मेडिकल मोड़ और यहां से यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 6 से होेते हुए वापस खेल मैदान पर समाप्त होगी। दौड़ को कुलपति एचएस चहल हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि दौड़ में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी, संबद्ध कॉलेजों के अलावा शहर का कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है।
यह भी होंगे कार्यक्रम
यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में सुबह 8 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। जिसका उद्घाटन कुलपति चहल करेंगे। इस मौके पर स्कूल में पौध रोपण भी किया जाएगा और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इधर, यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई एक और दो का विशेष शिविर भी आयोजित किया जाएगा। टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित इस शिविर में दोपहर साढ़े 12 बजे स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर दो बजे से हिंदी फिल्म सरदार भी दिखाई जाएगी।