फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति का संदेश देने दौड़े युवा

Mon, 24 Nov 2014 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए हुई मैराथन में शहर के युवाओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम की 133वीं जयंती के उपलक्ष्य में कमेरा वर्ग सामाजिक संगठन की ओर से करवाई गई मैराथन में विदेशी धावक भी दौड़े।

12 किलोमीटर दौड़ में कीनिया के ईशाक अव्वल रहे। दूसरे नंबर पर सीसर का विकास तो तीसरे नंबर पर कीनिया के ही डेविड रहे। विजेताओं को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के मैनेजर और खिलाड़ी राहुल व जोगेंद्र ने पुरस्कृत किया।

पहले स्थान पर रहे खिलाड़ी को 21 हजार, दूसरे को 11 तो तीसरे को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। मैराथन रविवार सुबह साढ़े 6 बजे जाट कॉलेज से शुरू होकर शीला बाईपास, छोटूराम चौक, लघु सचिवालय और डी-पार्क होते हुए साढ़े 8 बजे कॉलेज में ही संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन के लिए 350 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन ऐन मौके तक धावकों की संख्या 600 पहुंच गई। एमडीयू वीसी एच. एस. चहल, हेल्थ विवि के वीसी डॉ. एस. एस. सांगवान, खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल व उद्योगपति राजेश जैन ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इनमें प्रथम तीन स्थानों के अलावा अजय नैन, निक्की, विशाल, पंकज, अंकित, अजय कुमार और धर्मेंद्र शामिल रहे। आयोजक कमेरा वर्ग सामाजिक संगठन के प्रधान सुरेश देशवाल ने बताया कि नशा मुक्ति को लेकर यह आयोजन हुआ। दीनबंधु छोटूराम नशे के विरोधी थे। यहां पहुंचे सभी लोगों से अगले एक साल में कम से कम दो लोगों का नशा छुड़वाने की अपील भी की गई। इस अवसर पर एमडीयू के धर्मपाल मलिक, राघवेंद्र मलिक, नाहर सिंह देशवाल, फूलसिंह, धर्मबीर सिंधु, डॉ. आर. आर. सैनी, डॉ. आरपी गर्ग, रमेश कोच, अमरजीत कोच, अनूप कोच, धर्मबीर कोच, विनोद मान और अरविंद स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें