मुश्किल काम को अंजाम देकर जिंदगी आसान बनाने वाले कई रोबोट्स अब तक बनाए जा चुके हैं। इस कड़ी में कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नया रोबोट बनाया है, जो गंदे कपड़े अपने आप खोजकर धो देता है।
यह रोबोट कपड़ों की पहचान करके उन्हें सही जगह पर तह करके रख भी देता है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बनाने वाली रोबोटिक्स रिसर्च लैब विलो गैरेज ने यह रोबोट बनाया है। 'पर्सनल रोबोट-2' नामक इस रोबोट की कीमत 2,80,000 डॉलर है। शोधकर्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव और उनके साथियों ने अपने इस रोबोट पर एक पेपर लिखा है।
किसी भी मोबाइल और लैंडलाइन नंबर पर करें अनलिमिटेड फ्री कॉलजारी हुए इस रोबोट के वीडियो में इसे बास्केट से कपड़े निकालकर वॉशर में डालते हुए दिखाया गया था। यह रोबोट इंसान के आकार का है। इसकी दो बाहें और एक फ्रंट फेसिंग स्क्रीन हेड है। इसमें एक लेजर स्कैनर भी लगा है। इस रोबोट को विकसित किए जाने का काम साल 2010 से ही चल रहा था।