फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Sat, 27 Sep 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार केंटर और बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। पुलिस के काफी देर तक घटनास्थल पर न पहुंचने पर परिजनों ने रोष जताया।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे निगाना निवासी मनीष पुत्र परमानंद (19) अपने भतीजे गोलू (12) के साथ बाइक पर सवार होकर कलानौर से गांव लौट रहा था।

नेशनल हाइवे न. 702 पर कलानौर से निगाना रोड बाईपास के पास भिवानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा होते देख केंटर चालक केंटर छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे उन्होेंने घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुस्साये परिजन बोले, जला दो केंटर
घटना के आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे परिजनों में गुस्सा बढ़ गया। गुस्साये परिजन ने केंटर को आग के हवाले तक करने की बात तक कही डाली। करीब पौन घंटे बाद एक कांस्टेबिल मौके पर पहुंचा और उसने लिखा पढ़ी शुरू की। देर शाम तक परिजन मौके पर जमा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें