कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रेडीमेड गारमेंट की फैक्टरी में आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत के साथ ही दिल्ली के नरेला और बवाना से भी गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। टीम तीन घंटे आग पर काबू पा सकी।
मंगलवार रात कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित गारमेंट फैक्टरी में रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग लगी देख चौकीदार ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक माडल टाउन दिल्ली निवासी राकेश अग्रवाल को दी। सूचना पर राकेश ने तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम को सूचित किया।
जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम कुंडली व सोनीपत से मौके पर पहुंच गई। आग भयंकर होने के कारण बवाना व नरेला से भी अग्निशमन विभाग की टीमों को बुलवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सके। लेकिन तब तक मशीन क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया था। इससे फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।