फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार ने जीता स्वर्ण

Mon, 22 Sep 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर रोड स्थित सैनी धर्मशाला में राज्यस्तरीय जीत कुने-डो प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई जिलों से आए ब्वॉयज के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


आयु वर्ग-8 के 19 किलोग्राम में राजकुमार ने स्वर्ण, 21 किलोग्राम में शिवम सैनी ने स्वर्ण और परीक्षित ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

आयु वर्ग-12 में 26 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक ने स्वर्ण, 28 किलोग्राम में मोहित ने स्वर्ण एवं उदित ने रजत पदक जीता। आयु वर्ग-14 के 30 किलोग्राम में सावन ने स्वर्ण एवं हर्ष ने रजत, 32 किलोग्राम में नीतिश ने स्वर्ण एवं प्रवीण ने रजत पदक जीता। 34 किलोग्राम में हेमंत, 36 किलोग्राम में सूरज, 42 किलोग्राम में युवराज ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

विजेता ही खेल सकेेंगे नेशनल चैंपियनशिप
हरियाणा जीत कुने-डो एसोसिएशन के महासचिव राकेश सैनी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ी ही नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मनमोहन गोयल ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पदक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान रईस सलमानी, सुमित गौहर, बुलबुल, गीता, पिंकी, मधु, रमेश, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें