फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने बजाया बीएसएनएल का ब्राड ‘बैंड’

Fri, 05 Sep 2014 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बरसात ने बीएसएनएल का सिस्टम खराब कर दिया है। इससे बीएसएनएल नेटवर्क के अलावा ब्राडबैंड लाइन भी खराब रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीएसएनएल लाइन खराब होने से लघु सचिवालय में रेलवे बुकिंग काउंटर से कोई बुकिंग नहीं हो सकी। यहां शाम तक सर्वर सही नहीं हो सका।

जिससे टिकट लेने वालों को लौटकर रेलवे स्टेशन जाना पड़ा। रेलवे अधिकारियों की शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया। सूत्रों के मुताबिक शहर में इस तरह से लगभग 200 टेलीफोन और दो दर्जन से अधिक ब्राडबैंड कनेक्शन खराब होने की शिकायत विभाग में दर्ज हुई।
विज्ञापन


लघु सचिवालय की पुरानी बिल्डिंग में कई आफिसों के फोन और ब्राडबैंड खराब रहे। शिक्षा विभाग की एनआइसी आफिस को भी परेशानी हुई।

  केबिल में फाल्ट से सैकड़ों टेलीफोन नंबर बाधित रहे। हुडा आफिस, नगर निगम आफिस सहित निजी संस्थानों में फोन लाइन और ब्राड बैंड घंटों खराब रहा। विभाग का दावा था कि दिन में जितनी शिकायत आई उनको ठीक कराया गया।
विज्ञापन

--
लघु सचिवालय स्थित रेलवे बुकिंग काउंटर में बीएसएनएल लाइन खराब होने से रिजर्वेशन नहीं हो सके। शिकायत के बावजूद शाम तक ठीक नहीं कराया जा सका।
बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक।
--
बरसात में केबिल में कार्बन आ जाने से दिक्कत आई। जहां से शिकायत आई उसे ठीक करा दिया गया।-एसपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक दूर संचार, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें