फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर भड़के, लगाया जाम

Fri, 25 Apr 2014 12:54 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बस रूट विवाद के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को आरटीए कार्यालय पहुंचे रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों से अभद्र व्यवहार करने पर गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मियों ने स्टैंड के बाहर सड़क के बीचोबीच बसें खड़ी कर दीं। जाम लगने के एक घंटे बाद पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाया। जाम लगने से यात्रियों और वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बस स्टैंड स्थित पटौदी बूथ से चलने वाली एक निजी बस के यहां ठहराव समय को लेकर कई दिन से रोडवेज प्रबंधन और निजी बस मालिक के बीच विवाद चल रहा है। रोडवेज अफसरों ने इस बाबत आरटीए कार्यालय में शिकायत की थी। समाधान के लिए बृहस्पतिवार को रोडवेज अफसरों और निजी बस मालिक को आरटीए बुलाया गया था।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान कैलाश चंद और प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र तिवाड़ी सहित अन्य पदाधिकारी बस स्टैंड के बाहर से चल रहे अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वहां पहुंच गए। यूनियन पदाधिकारियों ने रोडवेज और पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अवैध वाहनाें के खिलाफ अभियान में सहयोग का आह्वान किया।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। रोडवेज अफसरों ने आरोप लगाया कि आरटीए कार्यालय के अधिकारियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया है। इससे खफा होकर बस स्टैंड पहुंचे रोडवेज कर्मचारियों ने बैठक की और उसके बाद सर्कुलर रोड पर बसों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर जाम लगा दिया।


खेद जताने पर माने कर्मचारी
जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रोडवेज कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। रोडवेज कर्मचारी आरटीए कार्यालय के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पहुंचे कार्यवाहक प्रभारी ओमप्रकाश मोर ने रोडवेज कर्मचारियों से कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी, केवल मामले को सुलझाने की थी। व्यवहार के प्रति खेद जताने के बाद रोडवेज कर्मियों ने जाम खोला। इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के प्रधान कैलाश चंद, सतेंद्र यादव, देवेेंद्र तिवाड़ी, मामराज, विशंभर दयाल सेठी, रामौतार, नरेंद्र दखोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें