फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरें चालू न होने से रबी की बुवाई प्रभावित

Thu, 02 Nov 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लो वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसानों के खेतों को अभी तक पानी नहीं मिला है। रबी की फसल की बुवाई का समय निकला जा रहा है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

 इस बार फि र से मौसम दगा दे गया है।  कम वर्षा से किसानों की फ सलें खराब हो गई हैं। रबी की फ सल के बुवाई का समय हो गया है, लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं है। इससे सैकड़ों हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है। लो वोल्टेज से नलकूप भी नहीं चल रहे हैं। 

विभागीय उपेक्षा से किसानों का भला नहीं हो पा रहा है। किसानों ने नहरों के संचालन तथा नलकूपों को दुरुस्त न होने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पानी के  अभाव में सूखे खेत देख किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों की माने तो जलाशयों में पानी की भारी कमी है, जिसेस नहरें निर्धारित समय तक नहीं चल पाएगी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल का कहना कि नहरें न चलने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान नेता देवेंद्र सिंह का कहना है कि जिले की वनकट व सोनेपुर की नहर की सिल्ट सफाई नहीं की गई। शैलेंद्र सिंह बताया कि जिले के चिल्ला , रेहुटा, सभापुर की हजाराें बीघे धान की फसल नहरों के न चलने से सूख गई। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता लाल जी यादव ने बताया कि नहरें समय -सयम पर चलाई जा रही हैं। लो वोल्टेज की समस्या के कारण कभी- कभी मशीनें नहीं चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें