फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ये दिल्ली की जीत है?

Wed, 22 Jan 2014 02:10 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 30 घंटे तक दिल्ली की खास सड़क पर अफरातफरी के बाद आम आदमी पार्टी का धरना खत्म हो गया। पहले निलंबन पर अड़े अरविंद केजरीवाल दो पुलिसकर्मियों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद अपना धरना खत्म करने के लिए राजी हो गए। उप राज्यपाल के इस आदेश को उन्होंने दिल्ली के लोगों की जीत करार दिया है। भले ही आम आदमी पार्टी इसे दिल्ली की जनता की जीत करार दे रही हो लेकिन इससे जनता को जो परेशानी हुई है वो जगजाहिर है। लोग सड़क जाम से परेशान रहे और मेट्रो बंद होने से आने-जाने में खासी दिक्कत हुई है। अब सवाल ये है कि जब इस सूरत में धरना खत्म ही करना था तो दिल्ली की आम जनता को बेकार में क्यों परेशानी में डाला गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें