फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषाधिकार समिति

Mon, 17 Feb 2014 07:44 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने 13 फरवरी को लोकसभा के भीतर एक सांसद द्वारा तेलंगाना के विरोध में मिर्च स्प्रे का छिड़काव करने के मामले की जांच संसद की विशेषाधिकार समिति को सौंप दी है। सदन की कार्यवाही एवं आचरण की नियमावली की नियम संख्या 227 के अंतर्गत यह मामला विशेषाधिकार समिति को सौंपा गया है।
विज्ञापन


संसद के दोनों सदनों में विशेषाधिकार समिति का गठन अध्यक्ष या सभापति द्वारा किया जाता है। इस समिति में विभिन्न दलों को सदस्य संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाता है। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति में 15 सदस्य होते हैं। जब भी संसद के दोनों सदनों या किसी भी सांसद के विशेषाधिकार के उल्लंघन या अवमानना का मामला सामने आता है, तो ऐसे मामलों की जांच विशेषाधिकार समिति को सौंपी जाती है।

इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर विशेषाधिकार का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दंडित किया जाता है। विशेषाधिकार समिति के पास अन्य शक्तियों के अलावा दोषी व्यक्ति को दंडित करने की, जिसमें जेल भेजने से लेकर सदन से निष्काषित करना भी शामिल है, सिफारिश करने का अधिकार होता है।
विज्ञापन


संसद के अलावा राज्यों की विधानसभाओं में भी विशेषाधिकार समिति होती है। इससे पहले भी संसद में विशेषाधिकार उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। 1967 में दो लोगों को दर्शक दीर्घा से पर्चे फेंकने और 1983 में नारे लगाने एवं चप्पल फेंकने के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया था और इन दोनों मामलों में दोषी व्यक्तियों को सामान्य कैद की सजा दी गई थी। 2008 में एक ऊर्दू साप्ताहिक के संपादक को राज्यसभा के सभापति को 'कायर' बताने पर विशेषाधिकार उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें