फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटपुट घटनाओं के बीच हुआ मतदान

Thu, 16 Oct 2014 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक की चारों विधानसभा सीटों पर भी छुटपुट झड़पों और हंगामे के बीच मतदान पूरा हुआ।
विज्ञापन


रोहतक विधानसभा सीट पर कांग्रेसी और भाजपाइयों के बीच कई बार झड़प हुई। शहर की चिन्योट कॉलोनी, नेकीराम कॉलेज, सर्कुलर रोड, सीआर पॉलीटेक्निक में कई बार झड़प होने से पुलिस प्रशासन को दौड़ना पड़ा।

गांधी कैंप के साथ लगती चिन्योट कॉलोनी में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया तो मौके पर डीएसपी करण गोयल पहुंचे। इसी दौरान नेकीराम कॉलेज में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हुआ। यहां पर पहले सुबह के समय बोगस पोलिंग को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। सूचना मिलते ही थाना पीजीआई प्रभारी नेकीराम कॉलेज पहुंच गए। शाम को साढ़े 5 बजे एक बार फिर से उस समय बवाल हो गया जब भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी को पुलिस ने अंदर आने से रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी वहां पहुंचने पर हंगामे की सूचना पर डीएसपी करण गोयल फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके अलावा सीआर पॉलीटेक्निक में दोपहर के समय पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। आईसी कॉलेज में शाम सवा 5 बजे भाजपा प्रत्याशी को सूचना मिली की कांग्रेसी बोगस वोटिंग कराने की तैयारी में है। इस पर वे वहां पहुंच गए तो करीब 20-25 युवक वहां से अपनी गाड़ियों को लेकर दौड़ लिए। मतदान केंद्र में झड़प होने की सूचना मिलने पर डीएसपी करण मौके पर पहुंचे। सलारा मोहल्ले में बूथ नंबर 57 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट और एक व्यक्ति के बीच बहसबाजी हुई।
विज्ञापन


सीएम हलके में भी हुई झड़प
मुख्यमंत्री हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी-सांपला-किलोई विस क्षेत्र में बोहर, रुड़की, इस्माईला, सुंदरपुर और सांपला में भी झगड़े की सूचना पर पुलिस दौड़ती नजर आई। हंगामे के कारण इस्माईला में 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। बोहर गांव में बोगस पोलिंग को लेकर इनेलो और कांग्रेसियों के बीच झड़प की सूचना पाकर डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल और एसपी सौरभ सिंह भी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। करीब दो घंटे बाद एक बार फिर बोगस पोलिंग को लेकर ही इनेलो व कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़ गए। रुड़की गांव में सुबह के समय इनेलो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई और बाद में नौबत मारपीट पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मदीना में भी मतदान में झड़प बनी रुकावट
महम विधानसभा क्षेत्र के मोखरा और मदीना में कांग्रेस, भाजपा व इनेलो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मदीना में करीब 20 मिनट तक मतदान ठप्प रहा। मदीना में बोगस पोलिंग और पोलिंग एजेंटों के बार-बार भीतर बाहर जाने के कारण कांग्रेस व इनेलो समर्थकों में हंगामा हुआ। वहां एएसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें