फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील गांवों में तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस बल

Sun, 21 Sep 2014 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलाें की 140 कंपनियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन


संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों में विशेष अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात रहेगी। ऐसे गांवों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें पिछले चुनावों के समय झगड़ा हुआ था।

यह बात चुनाव तैयारियों का जायजा लेने रोहतक पहुंचेे पुलिस महानिदेशक श्रीनिवास वशिष्ठ ने कही। वे शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने प्रबंधों को लेकर पुलिस अफसरों से चर्चा की और चुनाव संबंधी जरूरी टिप्स भी दिए। डीजीपी ने बताया कि नगालैंड के लाइसेंसों पर जारी हथियारों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्होंने सभी एसपी को निर्देश भी दिए।
हर सूचना पर पहुंचे एसपी
उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव को लेकर कोई भी सूचना मिलने पर एसपी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति संभाले। किसी भी सूरत में सूचना पर लापरवाही न बरती जाए, भले ही वह अफवाह क्यों न हो। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव, पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह सहित जिले के तमाम पुलिस उप अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें