फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर तीन क्लिक कीजिए....पहुंच जाएगी पुलिस

Wed, 10 Apr 2013 01:39 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब यदि कोई मुसीबत में हैं तो मोबाइल के मेन्यू पर तीन क्लिक करे और उसकी लोकेशन की जानकारी तुरंत पुलिस के पास पहुंच जाएगी। यह मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी के चार छात्रों ने।
विज्ञापन


एप्लीकेशन ‘आई एम चंडीगढ़’ को कोड ऑफ चंडीगढ़ मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट कंप्टीशन में आईटी विभाग ने पहले इनाम से नवाजा है।

डेमो के दौरान खासा पसंद किए जाने के बाद इस एप के बाजार में भी जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही आईआईटी रोपड़ के दीपक और एरिंक को भी एप्लीकेशन ‘हाउ डू आई’ के लिए संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला।

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा टेक्नोलॉजी को प्रमोट करने के लिए चंडीगढ़ थीम पर यह मुकाबला कराया गया। इसमें कुल 42 टीमों ने प्रतिभागिता की, जिसमें से 21 टीमों ने अपनी मोबाइल एप्लीकेशन समिट की।
विज्ञापन


यह कांटेस्ट आईटी डिपार्टमेंट द्वारा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग मोहाली और कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था।

प्रथम स्थान पर रहने वालों को संयुक्त रूप से पचास हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। इनाम चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने प्रदान किया।

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे नवप्रीत सिंह को एप्लीकेशन चिंटू के लिए सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

सी डैक मोहाली के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेएस भाटिया, सीएसआई चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. एके पाल इसमें जज थे। आईटी सेक्रेट्री प्रेरणा पुरी ने कहा कि इन एप्लीकेशन को बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें