फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की ‘अर्जुन’ राज्य सरकार से मांग रही इंसाफ

Sat, 21 Sep 2013 11:37 PM IST
भिवानी/सुरेश मेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की ‘अर्जुन’ महिला मुक्केबाज कविता चहल अपने प्रदेश में अभी भी सिपाही हैं, जबकि समान उपलब्धि पर दूसरे खिलाड़ी उनसे कई ऊंचे ओहदे पर डीएसपी बन चुके हैं।
विज्ञापन


वे तीन-तीन बार मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिल चुकी हैं और हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और चार बार एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली कविता चहल के नाम और भी ढेरों उपलब्धियां हैं।

केंद्र सरकार ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए 31 अगस्त को उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा, लेकिन अभी तक हरियाणा सरकार केवल आश्वासनों से ही उनकी झोली भर रही है। कविता कई बार सीएम से मिलकर प्रमोशन देकर न्याय देने की गुहार लगा चुकी है, लेकिन कुछ समाधान नहीं हुआ। कविता कहती हैं कि मैं नियमों के अनुसार डीएसपी बनने की सभी योग्यता रखती हूं, लेकिन फिर भी मुुझे प्रमोशन नहीं मिल रही।
विज्ञापन

कई बार लगाई सीएम को गुहार

कविता बताती हैं कि पिछले साल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में हुए समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री हुड्डा के समक्ष प्रमोशन की मांग की थी। कलानौर में हुए एक समारोह के दौरान भी मुख्यमंत्री को उनके द्वारा दिया गया आश्वासन याद दिलाया था। पिछले सप्ताह भी दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री हुड्डा के आवास पर अपने पति के साथ उनसे मिली थीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रमोशन का आश्वासन दिया है। कविता को उम्मीद है कि हरियाणा सरकार के अर्जुन अवार्डी के सम्मान में होने वाले समारोह में उन्हें जरूर प्रमोशन देगी।

मधुबन में कर रही हैं अभ्यास
81 किलो से अधिक भार वर्ग की भिवानी की अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज कविता चहल फिलहाल मधुबन में 2011 से सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। स्नातक तक शिक्षा ग्रहण कर चुकी कविता मधुबन में ही अभ्यास कर रही हैं।

ओलंपिक में पदक जीतना है अगला लक्ष्य
कविता चहल ने कहा कि वह वजन घटाकर इस बार ओलंपिक में पदक जरूर जीतेंगी। इसके लिए वह अभी से पसीना बहा रही हैं। वर्ष 2014 में होने वाले कामनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए भी वह अभ्यास में जुटी हैं।


कविता की उपलब्धियां
2010 में वेस्टइंडीज में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य
2010 में मंगोलिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य
2011 में हुए एशिया कप में कांस्य पदक जीता
2012 में चीन में हुई विश्व चैंपियनशिप और 2012 में ही कजाकिस्तान में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था।
2008 में गुहाटी में हुई एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक


कविता को सरकार उसका हक दे। सरकार को चाहिए कि वह कविता को भी डीएसपी के पद से नवाजे। वह इसके लिए सभी योग्यता रखती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी कविता की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराकर हक दिलाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

- जगदीश सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी, कविता के कोच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें