फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद-ब-खुद मूड भांप कर आपका मन बहलाएगा यह स्मार्टफोन, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा रहे अगर आपका फोन ही खराब आपका मूड पहचान कर आपके लिए मनोरंजन की तैयारी कर दे? सुनने में भले ही यकीन न हो लेकिन ऐसा संभव है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने एक नए तरह का सॉफ्टवेयर बनाया है जो लोगों की बोरियत और खराब मूड को पहचान कर मूड अच्छा करने के ढेरो विकल्प रख देगा।

मिरर की खबर के मुताबिक बार्सेलोना की एक शोध टीम ने ऐसा एलगॉरिदम बनाया है जो बोरियत को पहचानता है औऱ यह 83% तक सटीक भी होता है।

दरअसल यह लोगों के उनके फोन इस्तेमाल करने के ढंग से उनका मूड पहचानता है। जब लोग बोरियत महसूस कर रहे होते हैं तो अक्सर अपने स्मार्टफोन के साथ व्यर्थ ही समय बिता रहे होते हैं। कभी कुछ खोलते हैं तो कभी कुछ औऱ इसी व्यवहार को यह एल्गॉरिदम पहचान लेता है।

इस शोध को करने के लिए कुछ छात्रों से पूछा गया कि दिन के कौन से समय में वे सबसे ज्यादा बोरियत महसूस करते हैं। ऐसे में उनके फोन इस्तेमाल करने के ढंग को भी जांचा गया।
विज्ञापन


अगर कोई बोर हो रहा था तो उसके सामने कोई खबर या लेख प्रस्तुत कर दिया गया जिसे वह पढ़ने लगा।
विज्ञापन

डिप्रेशन से बाहर निकलने बन सकता है जरिया

एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने कहा कि यह शोध अच्छा है क्योंकि इससे स्मार्टफोन का इस्तेमाल लोगों की मनोदशा जानने के लि भी किया जा सकेगा।

उन्होंने कहां, ''हम जानते हैं कि कई बार बोरियत तनाव या डिप्रेशन का कारण बन जाती है इसलिए अगर आपको पता है कि कोई बोर हो रहा है तो आप उसके लिए कुछ कर सकते हैं।''

अब ऐसा फोन मार्केट में कब तक आता है यह तो नहीं पता लेकिन एक बात साफ है कि फोन के इस नए फीचर से बहुत फायदा हो सकता है और फोन के साथ लंबा समय बिताने वाले भी बोरियत से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें