हेल्थ विश्वविद्यालय, रोहतक के पहले वीसी डॉ. एस. एस. सांगवान बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए।
नए वीसी के चयन तक कार्यकारी कुलपति के रूप में प्रो. वीसी डॉ. वी. के. जैन जिम्मेदारी संभालेंगे।
सेवानिवृत्ति पर विवि के फैकल्टी सदस्यों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सांगवान को विदाई दी।
डॉ. सांगवान ने अपने 6 साल 5 माह और 24 दिन के कार्यकाल में अधूरे रह गए कामों को लेकर खेद जताया।
उन्होंने कहा, उन्हें नए कुलपति से उम्मीद रहेगी कि उनके अधूरे सपने को वे पूरा करेंगे और भविष्य में संस्थान की गरिमा बढ़ाएंगे।
प्रदेश की पहला पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बनाए जाने पर 17 जून 2008 को डॉ. सुखबीर सिंह सांगवान ने पहले वीसी के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्हें एफआईएएमएस, एफआईसीएस व एफआईएससीओएस फेलोशिप भी मिली हैं। 2008 में राष्ट्रपति की ओर से डॉ. बी. सी. राय अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. सांगवान को राष्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार, जॉनसन एंड जॉनसन फेलोशिप, डॉ. सी. एल. साहनी अवार्ड भी मिला है।