फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा के न पहुंचने पर सियासत गरमाई

Mon, 27 Oct 2014 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के न पहुंचने पर सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा का कहना है कि उन्हें समारोह का कोई न्यौता नहीं मिला। वहीं, भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश के सभी 90 विधायकों को समारोह का न्यौता दिया गया था।

भाजपा नहीं, राजभवन की ओर से था कार्यक्रम
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह भाजपा की ओर से नहीं, बल्कि राजभवन की ओर से आयोजित किया गया था। समारोह के लिए प्रदेश के सभी 90 विधायकों एवं सांसदों को आमंत्रित किया गया था। इस बात की जानकारी सीएमओ से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी पी. के. दास ने सीएस व उच्च अधिकारी की उपस्थिति में पीएम के कार्यक्रम के दौरान दी गई थी। उन्होंने बताया था कि सभी विधायकों, सांसदों अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों का निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है और हमारा कार्यालय उनकी सहमति प्राप्त करने में जुटा है। यादव ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ा है बल्कि राजभवन जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यौता आता तो जरूर सोचता
सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने का यदि निमंत्रण आया होता तो इस बारे में जरूर कुछ सोचता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद है कि भाजपा प्रदेश का विकास जारी रखेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक और पूर्व सीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें