फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ में अतिक्रमण हटाने का विरोध

Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ। नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस पर भाजपा नेता ने अड़ंगा लगा दिया। भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन में विवाद भी हुआ। इसके बाद गुस्साए भाजपा नेता ने साथियों के साथ पालिका कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। शनिवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कोतवाली से अतिक्रमण हटाते टीम कोटबाजार पानी के टंकी के पास पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता भी पहुंच गए। वह अतिक्रमण हटाने को लेकर बहस करने लगे। मनोज गुप्ता ने कहा कि क्या पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को कोई नोटिस दिया। इस दौरान वहां पहुंचे सीओ श्रीराम से उनकी जमकर तू तू मैं मैं हुई। इसके बाद आक्रोशित प्रत्याशी अपने दर्जनों साथियों और दुकानदारों के साथ पालिका कार्यालय पहुंचे तो फाटक बंद मिला। इस पर वह समर्थकों के साथ कार्यालय गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश रची गई जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। पालिका द्वारा दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। बाजार में दुकानदारों की भीड़ और माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका की मशीनें बैरंग लौटा दी। अब्दुल जब्बार ने भी विरोध करते हुए नगर पालिका की तानाशाही बताया।
विज्ञापन


दुकान तोड़ने का लगाया आरोप
कई दुकानदारों की दुकानें तहस नहस हो र्गइं। कोतवाली के सामने चाय की दुकान रखे चंदी ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उसकी दुकान तोड़ दी। सब्जी बेचने वाली पुष्पा ने बताया कि उसका सब्जी फेंक दी। सामान तहस-नहस कर दिया। समोसा बेचने वाले नरेंद्र ने बताया कि उसका तख्त तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें