फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार ने कुएं में कूदकर जान दी

Mon, 09 Jun 2014 01:00 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
नंबरदार ने कुएं में कूदकर जान दी
विज्ञापन

जिले के गांव बोड़िया कमालपुर में शनिवार रात गांव के नंबरदार ने अपने ही कुएं में कूद कर जान दे दी। रात को उसका शव कुएं से बाहर निकला गया। रविवार को नंबरदार के पोते के कुआं पूजन होना था। मौत का समाचार मिलने से घर में मातम छा गया।

गांव बोडिया कमालपुर में नंबरदार उदयराज के छोटे बेटे मनोज की पत्नी को एक माह पहले बेटा हुआ था। रविवार को मनोज के घर कुंआ पूजन कार्यक्रम होना था। शनिवार सांय को मनोज का पिता और गांव का नंबरदार उदय सिंह अपने घर से निकल गया। वह देर सांय तक घर नहीं आया तो परिजनाें की उसकी तलाश की। पता चला कि नंबरदार का शव कुएं में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सदर थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की सहायता से शव को बार निकाला गया। रविवार को गांव में नंबरदार का दाहसंस्कार किया गया। अचानक हुई मौत से घर में मातम छा गया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मरने के कारणाें को अभी तक खुलासा हो सका है, बुजुर्ग ने घरेलू परिस्थितियाें के कारण कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें