फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया भारतीय बाजार में नोकिया का पहला एंड्रॉयड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोकिया एंड्रॉयड फोन का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है कि नोकिया ने अपना पहला एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स (nokia X) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन


लॉन्च होने से पहले ही ऑनलाइन साइट्स पर 8,500 रुपए में इस फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी थी। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत 8,599 रुपए तय की है। लॉन्च के साथ ही फोन की कीमत की भी घोषणा कर दी गई है।

अब उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही अन्य दो एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स एल (#nokia XL) और नोकिया एक्स प्लस (#Nokia X+) भी बाजार में उपलब्ध हो सकते हैं।
Trending Videos

4.0 इंच डिस्‍प्ले, 3.0 मैगापिक्सल कैमरा और..

नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन पर पेश किया गया है। फोन में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच का डिस्‍प्ले है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 1गीगीहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन एस4 सीपीयू का उपयोग किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्रंट कैमरे की सुविधा नदारद है। फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
विज्ञापन

13 घंटे का टॉकटाइम

पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो फोन की बैटरी 2जी नेटवर्क के साथ 13 घंटे का टॉकटाइम तथा 17 दिन का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। फोन में गूगल मैप, जीमेल, गूगल प्ले, हैंगआउट, गूगल प्लस तथा गूगल म्यूजिक का उपयोग किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें