नोकिया ने नया स्मार्टफोन लूमिया 1020 न्यूयॉर्क में लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन में 41 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। कंपनी ने कहा है कि यह फोन किसी भी डिजिटल कैमरे जितनी बेहतर तस्वीर ले सकता है।
विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन में जेनॉन फ्लैश के साथ नोकिया प्योर व्यू वाला 41 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.2 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस फोन में फीचर डुअल कैप्चर की सुविधा है। इसकी मदद से एडिटिंग के लिए 38 मेगापिक्सल, सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए 5 मेगापिक्सल की पिक्चर कैप्चर करता है।
तस्वीरों में देखें नोकिया लेमिया 1020 की लॉन्चिग
नोकिया लूमिया 1020 का यह फोन अमेरिकी बाजार में 26 जुलाई से उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 299.99 डॉलर (लगभग 18,000 रुपए) है।
इसमें क्लियरब्लैक और सुपर-सेंसिटिव टच टेक्नोलॉजी के साथ 1280x768 WXGA रेजोल्यूशन वाली 4.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन है। यह कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 से बनी है। इस कारण इसके स्क्रीन को धूप में भी आराम से भी देखा जा सकता है।
इस फोन में डुअल-कोर 1.5 गीगाहर्टज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस4 प्रोसेसर है। इसमें 2जीबी का रैम है।
मेमोरी बढ़ाने के लिए इस फोन में मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता लेकिन इसमें 32जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है।
इस फोन में 2000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 2जी नेटवर्क पर 19.1 घंटे और 3जी नेटवर्क पर 13.3 घंटे का बैकअप देती है। इस फोन पर लगातार 63 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। इसमें वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा है। इस फोन का वजन 158 ग्राम है।