फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आने वाला है 41 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

Fri, 21 Jun 2013 05:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल बनाने वाली प्रमुख कंपनी नोकिया ने प्योर व्यू 41 मेगापिक्सल कैमरा फोन को 11 जुलाई को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसको न्यूयार्क में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत में प्योर व्यू की कीमत अभी तय नहीं की गई है मगर इटली में इसकी प्री बुकिंग 599 यूरो में हो रही है जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत 40 हजार रुपए के आसपास हो सकती है।

नोकिया के इस मोस्ट अवेटेड फोन की लुक और फंक्शन से ज्यादा लोग इसके 41 मेगापिक्सल कैमरे का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक किसी फोन में 41 मेगापिक्सल का कैमरा नहीं है।
विज्ञापन


इस फोन के कैमरे में 7728x5354 पिक्सल का रेजॉल्यूशन दिया गया है। इसके अलावा कैमरें के लेंस में कार्ल जेसिस इमेज सेंसर लगा है जो डिजिटल कैमरे जैसी पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करती है।

वीडियो रिकार्डिंग के दौरान फोन में लगा कैमरा 1080 पिक्सल हाईडेफिनेशन की वीडियो रिकार्डिंग करता है।

फोन का वजन 169 ग्राम है। सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्योर व्यू में 1.3 गीगाहर्ट का मोबाइल प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम दी गई है। इस फोन में 16 जीबी मेमोरी दिया गया है जिसे 32 जीबी एक्पेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार प्योर व्यू में 1400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 11 घंटे का बैटरी बैकप देगी और 3जी प्रयोग करने पर 6.5 घंटे का बैकअप देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें