फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकिया ने लांच किया नया फोन, फ्री में चलेगा फेसबुक

Fri, 10 May 2013 12:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने अपनी आशा सीरीज में नया टचस्क्रीन फोन 'आशा 501' लांच किया है। नए फोन को कंपनी ने नए प्लेटफार्म पर पेश किया है।
विज्ञापन


नोकिया ने नए प्लेटफार्म को आशा नाम दिया है। आशा 501 सिंगल और ड्युल सिम दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन को नोकिया के सीईओ स्टीफन इलोप ने पेश किया।

लांचिंग के मौके पर नोकिया के सीइओ स्टीफन इलॉप ने बताया कि फेसबुक के साथ हुए ग्लोबल करार के कारण आशा मोबाइल यूजर्स जिनके पास एमटीएनएल और एयरटेल की सर्विस है, अब फ्री में फेसबुक का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन


डिस्पले
आशा 501 में 3 इंच की QVGA टीएफटी कैपेसिटिव डिस्पले है। फोन में नोकिया का नया आशा ऑपरेटिंग सिस्टम है।

मेमोरी
फोन में 4GB की इंटरनल मेमोरी है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरा
फोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कंपनी का दावा है कि नए फोन का 17 घंटे का टॉक टाइम और 48 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम होगा।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए आशा 501 में 2G, वाइ-फाइ और ब्लूटूथ है। यूजर को फोन में 3G कनेक्टिविटी की कमी महसूस होगी।

कीमत और उपलब्धता
नोकिया ने नए फोन की कीमत 99 अमेरिकी डॉलर (करीब 5,500 रुपये) तय की है। यह भारतीय बाजार में जून से मिलना शुरू होगा। यह बाजार में छह आकर्षक रंगों में मिलेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें