फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच हुआ नोकिया का सबसे सस्ता विंडोज 8 स्मार्टफोन

Fri, 22 Mar 2013 01:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नोकिया ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लूमिया 720 और लूमिया 520 को लांच कर दिया है। विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड लूमिया 520 नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक लूमिया 720 अप्रैल के मध्य में और लूमिया 520 एक हफ्ते के अंदर बाजार में मिलने शुरू हो जाएंगे। नोकिया की तरफ से नए फोन की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कुछ शॉपिंग वेबसाइट पर लूमिया 520 की कीमत 10,500 रुपये बताई गई है।

नोकिया अपने दोनों नए स्मार्टफोन को फरवरी में एमडब्लूसी 2013 (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) में पेश कर चुकी है। लूमिया 720 लेटेस्ट म्यूजिक और नेविगेशन एक्सपीरियंस के साथ आया है, जिससे आपको नोकिया की तरफ से अनलिमिटेड म्यूजिक का ऑप्शन मिलेगा। बात करते हैं नोकिया के दोनों नए स्मार्टफोन के फीचर्स और खूबियों के बारे में।
विज्ञापन


डिस्पले
नोकिया के लूमिया 720 और 520 दोनों में ही 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली डब्लूवीजीए सुपरसेंसटिव डिस्पले है। लूमिया 720 की 4.3 इंच स्क्रीन में 2.0 गुरिल्ला ग्लास यूज किया गया है, वहीं लूमिया 520 में 4.0 इंच की स्क्रीन है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
नोकिया के नए लूमिया 720 और लूमिया 520 दोनों में ही माइक्रोसॉफ्ट का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 है। इससे पहले लूमिया सीरीज के हाइरेंज 920, 820 और 620 में भी कंपनी ने 'विंडोज 8' का ही यूज किया है।

मेमोरी और प्रोसेसर
लूमिया 720 और 520 दोनों में ही 1.0 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर स्नेपड्रेगन एस4 प्रोसेसर और 512MB रैम है। लूमिया सीरीज के दोनों नए स्मार्टफोन में 8GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रो SD कार्ड से 64GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

कैमरा
लूमिया 720 में एफ 1.9 अपरचर के साथ ऑटोफोकस 6.7 मेगापिक्सल का रियर और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं लूमिया 520 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, इस फोन में कमी यह है कि इसमें फ्रंट कैमरा नहीं दिया है। कंपनी का दावा है कि लूमिया 720 की कैमरा क्वालिटी बेहद दमदार है। दोनों फोन के कैमरे से 30 fps पर 720 पिक्सल की हाइ डेफिनेशन वीडियो भी कैप्चर की जा सकती है।

कनेक्टिविटी
लूमिया 520 में माइक्रो USB 2.0 पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, 2G, 3G और जीपीआरएस दिया गया है। वहीं लूमिया 720 में एनएफसी पोर्ट, माइक्रो USB 2.0 पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, 2G, 3G और जीपीआरएस है।

बैटरी
लूमिया 720 में 2,000 mAh की बैटरी है, इसका 2G पर 23 घंटे और 3G पर 13 घंटे का टॉक टाइम है। वहीं लूमिया 520 में 1,420 mAh की बैटरी है, इसका 2G पर 14 घंटे और 3G पर 9 घंटे का टॉक टाइम है। लूमिया 720 में ऑप्शनल वॉयरलेस चार्जिंग का भी सिस्टम हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें