नोकिया एंड्रॉयड फोन बाजार में आने के बाद स्मार्टफोन बाजार में खलबली सी मच गई है। नोकिया के एंड्रॉयड बाजार में आ जाने के बाद लगभग सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
नोकिया द्वारा लॉन्च किए गए नोकिया एक्स की कीमत 8,599 रुपए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने दो महत्वपूर्ण फोंस के दामों में भारी गिरावट कर सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड और सैमसंग स्टार प्रो
जिनमें सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड और सैमसंग स्टार प्रो महत्वपूर्ण हैं। सूत्रों की मानें तो सैंमसंग नोकिया एक्स को टक्कर देने के लिए इन फोंस की कीमत में गिरावट करते हुए गैलेक्सी ट्रेंड की कीमत 7,000 तक कर सकती है जो कि सैमसंग की ऑफिशियली साइट पर 8,260 रुपए में उपलब्ध है।
बिल्कुल फ्री में करें कॉल, इंटरनेट की भी जरूरत नहींसैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2जी के साथ 3जी की भी सुविधा दी गई है। वहीं डुअल सिम आधारित इस फोन में 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2जी, 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है।
सैमसंग स्टार प्रो की नई कीमत
वहीं सैमसंग स्टार प्रो बाजार में 6,500-6,600 कीमत में उपलब्ध है लेकिन अब उम्मीद है कि जल्दी ही इसकी कीमत घटकर 5,800 रुपए तक हो सकती है। सैमसंग स्टार प्रो में डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही सिंगल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।
एंड्रॉयड आधारित इस फोन का वजन 121 ग्राम है तथा पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 2.0 मैगापिक्सल कैमरा है और कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।