फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकिया का सबसे सस्ता कलर फोन उतरा भारतीय बाजार में

Thu, 11 Apr 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने अपना सबसे सस्ता कलर फोन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। नए फोन का नाम 'नोकिया 105' है।
विज्ञापन


फोन को पेश करते हुए कंपनी ने बताया कि 'नोकिया 105' कंपनी का एंट्री लेवल कलर फोन है, इसकी कीमत 1,249 रुपये है। नोकिया ने नए फोन को सैमसंग और माइक्रोमैक्स द्वारा पेश किए गए सस्ते मोबाइल्स को टक्कर देने के लिए लांच किया है।

नोकिया कम कीमत में फोन लांच करके एक बार फिर से देश में अपनी पकड़ बनाना चाहता है। नोकिया 105 में ब्राइट टार्च, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक, डिजिटल क्लॉक, कैलकुलेटर और कनवर्टर जैसे फीचर्स है।
विज्ञापन


इन सभी फीचर्स के साथ नोकिया पहले भी मोबाइल उतार चुका है। नोकिया के अनुसार नए फोन का बैटरी बैकअप 35 दिनों का है।

नोकिया इंडिया के रीजनल जनरल मैनेजर टीएस श्रीधर ने बताया कि भारत, अफ्रीका और चीन में इंट्री लेवल फोन का भविष्य है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने सस्ते फोन को बाजार में पेश किया है।

नए फोन के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब कंपनी ब्लैक-एंड-व्हाइट मोबाइल को नहीं पेश करेगी। देश और दुनिया के बाजारों के लिए नोकिया 105 को चेन्नई में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


नोकिया 105 को पहली बार बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2013 में पेश किया गया था। नोकिया का यह फोन उन लोगों को फोकस करेगा जिनके पास अभी तक भी मोबाइल कनेक्शन नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें