फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बैंक न जाएं, एटीएम से ही काम चलाएं

Tue, 02 Dec 2014 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप बुधवार को बैंक चालान बनवाने, लेन-देन या पेंशन से संबंधित जैसे जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं तो टाल दीजिए।
विज्ञापन


दरअसल तीन नवंबर को राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन के बैनर तले कर्मचारी मांगों को लेकर काम बंद रखेंगे। हालांकि निजी बैंक भी खुले रहेंगे।

शहर में सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार सुबह 10 बजे शहर के कोर्ट परिसर समीप स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया में पहुंचकर रोष जुलूस निकालेंगे। यूनियन की मांग है कि वेतन समझौते मामले का जल्द निपटारा किया जाए। दो साल से लंबित पड़ी इस मांग को लेकर 12 नवंबर को भी देश भर की सभी बैंक बंद रहे थे। इस दौरान करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ था। अब तीन दिसंबर को नॉर्थ जोन में आने वाले राज्य हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर के बैंकों में हड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ निजी बैंकों में होगा लेन-देन
दो से पांच दिसंबर को जोन वाइज हड़ताल होगी। नॉर्थ जोन के अंतर्गत जिले में तीन दिसंबर को बैंकों में हड़ताल रहेगी। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो सभी अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
-विजय आहूजा, जिला प्रधान, हरियाणा बैंक कर्मचारी संघ, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें