कुछ समय से वाटरप्रुफ गैजेट्स बाजार में अपनी तादाद बढ़ा रहे हैं। हाल में सोनी ने एक्सपीरिया जेड1 वाटरप्रुफ स्मार्टफोन लॉन्च किया। इससे पहले सैमसंग और एलजी भी इस तरह के स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं।
कुछ कंपनी ने डिजिटल वाटरप्रुफ कैमरे भी लॉन्च किए हैं। वन-सीरिज एडब्ल्यू1 दुनिया की पहली वाटरप्रुफ, शॉकप्रुफ, डिजिटल इंटरचेंजएबल लैंस कैमरा सीरीज है, जिसे बाजार में उतारा है निकॉन ने।
निकॉन ने खासकर उन लोगों की ध्यान में रखकर वन-सीरिज एडब्ल्यू1 तैयार किया है, जो स्कूबा डाइविंग के दौरान फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं।
इस कैमरे के जरिए आप 49 फुट गहरे पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकते हैं।
इस कैमरे के लिए दो खास इंटरचेंजेबल लैंस तैयार किए गए हैं। एक 11-27.5एमएम एफ/3.5-5.6 स्टैंडर्ड जूम के साथ काम करता है, जबकि दूसरा 10एमएमएफ/2.8 वाइड एंगल लैंस की तरह काम करता है।
दोनों लैंस को खास रबर कोटेड रिंग के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा 14.2 मेगापिक्सल, फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, जीपीएस जैसे फीचर भी मौजूद हैं।
निकॉन इस वाटरप्रुफ इंटरचेंजेबल लैंस कैमरा को अक्टूबर तक अमेरिका में लॉन्च कर सकती है। सिंगल लैंस किट के साथ इसकी कीमत 49,500 रुपए तक हो सकती है। दूसरे लैंस के लिए आपको 12,500 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।