फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बैटरी देगी लैपटॉप और स्मार्टफोन में दोगुना बैटरी बैकअप

Tue, 04 Nov 2014 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नई लीथियम बैटरी का अगले साल तक बड़े पैमाने पर उत्पादन होने की उम्मीद है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की संचालन क्षमता तीन गुनी बढ़ सकती है और उसके रखरखाव पर होने वाला खर्च भी घट सकता है।
विज्ञापन


मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह बैटरी एक बड़े दायरे में तापमान को बर्दाश्त कर सकती है।

समाचार पत्र आइरिश टाइम्स के मुताबिक एमआईटी के किचाओ हू ने कहा, 'इससे लैपटॉप और स्मार्टफोन दोगुने अधिक समय तक चल पाएंगे।'

किचाओ ने बैटरी को पूर्व प्रोफेसर और बैटरी विशेषज्ञ डोनाल्ड सैडोवे के साथ मिलकर तैयार किया है।
10 ऐसी कंपनियां जहां हर कोई चाहता है नौकरीअभी इलेक्ट्रिक कारों में जिस बैटरी का इस्तेमाल होता है, वह जल्दी गर्म हो जाती है और यदि कार रोककर उसे ठंडा न किया जाए, तो उसमें आग पकड़ लेती है।

बैटरी काफी महंगी पड़ जाती है और यह जल्द खराब भी होती है। नई बैटरी वर्तमान बैटरी से करीब 20 फीसदी सस्ती हो सकती है।

हू ने उम्मीद जताई है कि 2016 की पहली छमाही तक इस बैटरी का उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक श्रेणी में उत्पादन होने लगेगा और दूसरी छमाही में इलेक्ट्रिक कारों में उपयोग होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें