फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने जहर खिलाकर की हत्या

Thu, 09 Oct 2014 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भालौठ गांव की बेटी को उसके पति ने जहर खिला दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोमवार को ही पंचायत के बाद महिला को उसकी ससुराल भेजा गया था। डीघल चौकी पुलिस ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भालौठ गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन कविता का विवाह 17 नवंबर 2010 को डीघल निवासी पवन के साथ किया था। ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते।
विज्ञापन


झगड़े से तंग आकर कविता अपने मायके भालौठ आ गई। सोमवार को उसका पति पवन और डीघल पंचायत गांव में एकत्र हुई और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ली कि वे उनकी बहन को कुछ नहीं होने देंगे। इस पर उन्होंने सोमवार को कविता को ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन

  कुलदीप ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पवन ने कविता को कहा वे दोनों गोली खा लेते हैं। इसके बाद दोनों ने गोली खा भी ली, लेकिन पवन ने धोखे से गोली बाहर निकाल दी। कविता को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुलदीप ने बताया कि दोपहर को तीन बजे कविता की सास ने फोन पर सूचना दी थी कि कविता ने सल्फास खा लिया है। डीघल पुलिस चौकी से आए सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें