फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी मैथ्स के यूएमसी मामलों की सुनवाई कल

Sun, 14 Sep 2014 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी मैथ्स की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए अभ्यर्थियों का पक्ष सोमवार को एमडीयू में सुना जाएगा।
विज्ञापन


एमएससी के अलावा अन्य संकायों के सेमेस्टरों की भी सुनवाई की तारीखें तय कर दी गई हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एस. सिंधू ने बताया कि 15 सितंबर दोपहर दो बजे एमएससी मैथ्स फर्स्ट और फाइनल ईयर की सुनवाई होगी।

बीए फर्स्ट ईयर (डीडीई) की परीक्षा में दर्ज यूएमसी मामलों की सुनवाई 16 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी। इसी दिन शास्त्री (प्रथम, द्वितीय और तृतीय), प्रभाकर, विशारद के अलावा बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर, बीसीए, बीबीए, एमसीए की यूएमसी मामलों की सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी।
विज्ञापन


बीए चौथे सेमेस्टर के यूएमसी मामलों की सुनवाई 17 सितंबर को सुबह 10 और दोपहर 2 बजे होगी। सभी सुनवाई परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में होगी। संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें