फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर देखिए बॉलीवुड की नई फिल्में

Sat, 22 Jun 2013 01:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक आप गूगल प्ले पर सिर्फ किताबें पढ़ते आए हैं। लेकिन गूगल प्ले पर किताबों के साथ अब आप हालिया बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


भारत के लिए गूगल प्ले ने नया मूवी स्टोर लॉन्च किया है। गूगल ने अपने इस ऐप को भारत के अलावा मैक्सिको में भी लॉन्च किया है।

नए ऐप में आप हिन्दी के अलावा अंग्रेजी फिल्म 50 से 490 रुपए में खरीदकर खरीद सकते हैं। मूवी खरीदने के बाद आपके एकाउंट में सेव हो जाएगी। एक बार मूवी खरीदने के बाद इसे 5 डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है।

प्ले स्टोर को मोबाइल और वेब, दोनों वर्जन में शुरू किया गया है। इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास गूगल एकाउंट होना जरूरी है।

मूवी स्टोर के मोबाइल वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए इसे डाउनलोड करना होगा। इस ऐप्लिकेशन को गूगल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

फोन के अलावा इस ऐप्लिकेशन को play.google.com/movies पर जाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें