फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउस में ही मिल जाएगा पूरे कंप्यूटर का मजा

Mon, 02 Feb 2015 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आकार में छोटे कंप्यूटर आजकल काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। जल्द ही एक ऐसा माउस आने वाला है, जिस पर आप कंप्यूटर के सारे काम कर सकेंगे। इस मिनी कंप्यूटर का निर्माण पोलैंड की कंपनी प्रेजामिस्लॉ स्ट्रजेल्चेक ने किया है।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार इस छोटे माउस में पूरा पर्सनल कंप्यूटर समा सकता है। कंपनी ने इसे 'माउस बॉक्स' नाम दिया है। यह इतना छोटा है कि आप इसे आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं।

माउस बॉक्स की विशेषताओं की बात करें, तो यह 1.4 गीगाहर्ट्ज एआरएम क्वॉड-कोर प्रोसेसर, वाई-फाई और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा से लैस है। यानी आप इसे वाई-फाई से जोड़कर न सिर्फ इंटरनेट सर्फिंग का मजा ले सकेंगे बल्कि वीडियो फाइलें भी डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि इस माउस बॉक्स के तहत काम करने के लिए आपको एक मॉनिटर की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें