मोटोरोला अगले हफ्ते मंगलवार को यानी 13 मई को एक सस्ता स्मार्टफोन लांच करने वाली है। अब इस स्मार्टफोन को लेकर कई नई बातें सामने आ चुकी हैं। ट्विटर अकाउंट लीकस्टर के मुताबिक इसकी कीमत 8,999 रुपए होगी।
भारत मोटो ई को प्रदर्शित कर सकती है। फोन में सबसे खास बात यह है कि कम रेंज में होने के बावजूद यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। फोन की कीमत दस हजार से कम होने की उम्मीद है और इस रेंज में फिलहाल यह पहला फोन होगा जिसमें एंड्रॉयड 4.4 किटकैट मिलेगा।
क्या है खास
अब मोटो ई (मोटो ई नाम सुत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर है कंपनी ने इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है सिर्फ फोन के स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं) के साथ कंपनी की कोशिश कम रेंज में भी अपनी उप्लब्धि दर्ज कराने की है।
दोहरा सिम आधारित इस फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है और 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 1.2 गीगाहर्ट्ज के डुअल कोर प्रोसेसर के साथ इसमें 1 जीबी की रैम मैमोरी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि 32 जीबी का कार्ड सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ भी है। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए सेकेंड्री कैमरा भी दिया गया है।
नोकिया एंड्रॉयड से होगा मुकाबला
कम रेंज में एंड्रॉयड फोन लांच कर नोकिया ने जहां अपने खोए उपभोक्ता को फिर से पाने की कोशिश की है। वहीं दूसरी ओर मोबाइल बाजार में मोटोरोला भी अपनी साख को पाने की जुगत में है। कंपनी ने मोटो जी के साथ भारत में धमाकेदार वापसी की थी। वहीं हाल में ऊंचे रेंज में स्टाइलिश फोन मोटो एक्स को भी कंपनी ने भारत में पेश किया है।
इस रेंज में मोटो ई की सिधी टक्कर नोकिया के एंड्रॉयड फोन नोकिया एक्स से है जो हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में है। बेहतर बिल्ट और नए यूजर इंटरफेस के साथ फोन में कई बेहतर एप्लिकेशन उपलब्ध हैं जो पैसों की पूरी वसूली में सक्षम हैं। वहीं नोकिया का विश्वास और ऑफ्टर सेल्स सर्विस के आगे हर कोई फीका है। रही बात फीचर की तो मोटो ई इस मामले में जरूर नोकिया पर भारी पड़ता नजर आता है। परंतु भारत में नोकिया के अटूट विश्वास को तोड़ना किसी भी कंपनी के लिए आसान नहीं।
मोटो ई में एंड्रॉयड का नवीन ऑपरेटिंग है और इसे शुद्ध एंड्रॉयड फोन कहा जा सकता है। जबकि नोकिया एक्स में एंड्रॉयड को काफी बदलाव के साथ पेश किया गया है और कंपनी ने इसे नोकिया एक्स प्लेटफॉर्म का नाम दिया है। नोकिया एक्स में एप्लिकेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर नादारद है लेकिन कई अन्य थर्डपार्टी स्टोर दिए गए हैं।
कार्बन का सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन, ऑन लाइन बिक्री शुरूकैमरा में मोटो ई तो आगे है ही साथ ही स्क्रीन साइज और रेजल्यूशन भी बेहतर है, लेकिन नोकिया एप्स और म्यूजिक के लिए मिक्स रेडियो इंटीग्रेशन का कोई सानी नहीं। अब देखना यह है कि मोटो ई, नोकिया एक्स पर भारी पड़ेगा या नोकिया एक्स ही मोटो ई को बैकफुट पर भेजने में सफल होता है।