फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोन, हर कोई नहीं खरीद सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो मोबाइल कंपनियां साल भर अपने फोन लांच करती हैं लेकिन कुछ फोन होते हैं जिनका उपभोक्ताओं को बेसब्री से इंतजार होता है। हालांकि ये इतने कीमती होते हैं कि हर कोई इन्हें खरीद भी नहीं सकता।
विज्ञापन


परंतु इनके बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक होता है। इन्हें कंपनी साल का फ्लैगशिप फोन के रूप में लांच करती हैं। ये फोन कंपनी के पोर्टफोलियों में सबसे अडवांस और ताकतवर होते है।

इस साल भी लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अपना फ्लैगशिप फोन का प्रदर्शन कर दिया है। विभिन्न कंपनियों द्वारा लांच किए गए ये फोन तकनीकी रूप से अडवांस तो है लेकिन महंगे भी कम नहीं होते। इनकी खरीदारी के लिए आपको चुकानी होती है मोटी रकम।
विज्ञापन


पिछले साल जहां यह देखा जा रहा था कि कंपनियां अपने फ्लैगशिप मॉडल को जहां 40 हजार या इससे कम रेंज में पेश कर रही थीं। वहीं इस बार इनकी कीमत लगभग 50,000 रुपए के आसपास है। ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोन।

सैमसंग गैलेक्सी एस 5, कीमत- 51,500

गैलेक्सी एस 5 में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है। फोन आईपी67 सर्टिफाइड है। फोन धूल व पानी आवरोधक है। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

फोन में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और 2 जीबी का रैम मिलेगा। खास बात यह है कि इसके साथ 128 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।16 मेगापिक्सल का इसका कैमरा फेस डिटक्शन, जियो टैगिंग और टच फोकस जैसे फीचर से लैस है। एस 4 की तरह गैलेक्सी एस4 में भी ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज और 1.3 गीगाहर्ट्ज के दो क्वाडकोर प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके साथ ही एड्रिनो 330 जीपीयू भी दिया गया है। ऑपरेटिंग की बात करें तो इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण 4.4 किटकैट पर पेश गया है।

एलजी जी प्रो 2, कीमत- 49,900

एलजी जी प्रो 2 के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। फोन में 1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 5.9 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्‍प्ले दिया गया है। चिपसेट के तौर पर 2.26 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ ही क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।

फोन में 3जीबी रैम तथा यह फोन दो वर्जन 16 मैमोरी उपलब्ध है। एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। एलजी जी प्रो 2 में एलईडी फ्लैश व ओआईएस के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जबकि वीडियो कॉलिंग के लिए 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर एलजी जी प्रो 2 में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस, एज, 3जी और 4जी शामिल हैं। पावर बैकअप के लिए 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है। बाजार में एलजी जी प्रो 2 ब्लैक, व्हाइट और वाइन रेड कलर में उपलब्ध होगा।

एचटीसी वन एम8ए, कीमत- 49,900

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने उपभोक्ताओं के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार एचटीसी वन एम8 भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। जिसकी कीमत 49,900 रुपए घोषित की गई है। एचटीसी वन एम8 में 5.0 इंच का फुल एचडी डिस्‍प्ले है तथा वजन मात्र 160 ग्राम है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 801 का उपयोग किया गया है।

वहीं फोन में सिम की बात करें तो इसमें नेनो सिम का इस्तेमाल होता है। इसके अतिरिक्त नवीनतम एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन में बेहतरीन व तीव्र कार्यक्षमता के लिए 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर शामिल है। एचटीसी वन एम8 में 2जीबी रैम तथा 16जीबी स्टोरेज के अतिरिक्त 128जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है।

फोन का कैमरा भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है इसमें प्राइमरी कैमरे में बीएसआई सेंसर के साथ डिओ अल्ट्रा पिक्सल कैमरा है तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। जिसमें बीएसआई सेंसर के साथ वाइड एंगल लैंस शामिल है तथा एचडी विडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। एचटीसी वन एम8 में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए एनएफसी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, डीएलएनए, एचटीसी कनेक्ट तथा माइक्रो यूएसबी 2.0 दिए गए हैं।

सोनी एक्सपीरीया जी2, कीमत- 49,990

सोनी ने जी सीरीज में अब तक का सबसे महंगा फोन एक्सपीरीया जी2 को पेश किया है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 49,990 रुपए है। 12 मई से यह फोन भारत में उपलब्ध होगा।

शुरुआत के कुछ दिन फोन की खरीदारी पर 5,999 रुपए का सोनी स्मार्टबैंड और स्मार्टकवर मुफत में दिया जाएगा। सोनी एक्सपीरीया जी2 में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है और स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x 1920 पिक्सल है। ताकत प्रदान करने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 क्वाडकोर प्रोसेसर है और इसका क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज का है।

फोन में 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ यह भारत में उपलब्ध होगा। फोन में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एक्सपीरीया जी2 के साथ 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो जी1 के साथ भी हमें देखने को मिला था। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट आद्यारित यह फोन भारतीय बाजार में काला, साफेद और बैंगनी सहित तीन रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

नोकिया लूमिया 1520

नोकिया लूमिया 1520 को 46,999 रुपए लॉन्च किया गया था लेकिन अब कुछ कम कीमत मे उप्लब्ध है। फोन ब्लैक, व्हाइट, रेड और येलो रंगों में उपलब्ध है। नोकिया लूमिया 1520 को उच्च स्तरीय फैबलेट भी कहा जा सकता है साथ ही यह ऐसा पहला विंडोज फोन होगा जो 6.0 की एचडी डिसप्ले के साथ उपलब्ध है और यह क्वाड कोर प्रोसेसर पर आधारित है।

इस स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रेगन, 20 मैगापिक्सल कैमरा, 2जीबी रैम, 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी, एनएफसी और वायरलैस चार्जिंग और 3,400 एमएएच बैटरी बैकअप की भी सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें