फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्सी ने की इस्लाम विरोधी फिल्म की निंदा

Thu, 27 Sep 2012 01:18 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन मिस्र के नेता ने इस फिल्म के बाद होने वाले हिंसक प्रदर्शनों की भी निंदा की। मोर्सी ने कहा, “इस्लाम के खिलाफ उस अपमानजनक वीडियो को हम नकारते हैं और उसके खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मिस्र विचारों की अभिव्यक्ति का पक्षधर है लेकिन उन विचारों का नहीं जिनसे नफरत फैलती है या जो विचार अज्ञानता बढ़ाते हैं और दूसरों का अपमान करते हैं। लेकिन हम इस विडियो के विरोध में किए जाने वाले हिंसक प्रदर्शनों के भी सख्त खिलाफ हैं।” यह पहली बार है कि मिस्र के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए किसी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया है।

सीरिया
मोर्सी ने सीरिया में जारी हिंसा के खिलाफ बोलते हुए अंतर्राषट्रीय समुदाय से अपील की कि इसे फौरन रूकवाया जाए। इसके लिए उन्होंने विशेष दूत लखदर ब्राहिमी की कोशिशों का समर्थन करने की भी अपील की। उन्होंने सीरिया में जारी हिंसा को इस समय की सबसे बड़ी त्रासदी बताया।
विज्ञापन


इसके अलावा इसराईल-फलस्तीनी मुद्दे पर बोलते हुए मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी ने संयुक्त राष्ट्र महा सभा के अधिवेशन में फलस्तीनी लोगों की आजादी की हिमायत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सारे अरब इलाकों से इसराईली कब्जे को खत्म किया जाए।

मोर्सी ने कहा, “यह शर्म की बात है कि आजाद विश्व यह बर्दाश्त करता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक सदस्य कई दशकों से इंतजार कर रहे एक राष्ट्र के लोगों की आजादी के हक को नकारता रहे। फलस्तीनी लोगों से आजादी और इज्जत के फल अब दूर नहीं रहने चाहिए।

अहमदीनेजाद
बुधवार को ही ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने भी महा सभा को संबोधित किया जिसके दौरान उन्होंने अमरीका और इसरायल का नाम लिए बगैर दोंनो देशों की आलोचना की। इसरायल के बारे में ईरानी नेता ने कहा कि, “वह असभ्य जाइनिस्ट लगातार हमारे महान देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी देता रहता है।”

अहमदीनेजाद का यह आखिरी भाषण माना जा रहा है क्योंकि अगले साल जून में उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अहमदीनेजाद ने अपने भाषण में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का जिक्र किए बगैर कहा कि जिन देशों में परमाणु हथियारों के भंडार रखे है वही दूसरे देशों को परमाणु हथियार पर नसीहत देते हैं।

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में ही अपने भाषण के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान को फिर चेतावनी दी थी कि वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा था कि शांतिपूर्ण ढंग से ईरान को बाज रखने के लिए समय सीमा असीमित नहीं है। बुधवार को जब ईरानी राष्ट्रपति महा सभा को संबोधित कर रहे थे तो अमरीकी दल सभागार में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें